HomeUttarakhandBageshwarBig Breaking : अभी—अभी, मानस रेस्टोरेंट में धधक उठी आग, भगदड़

Big Breaking : अभी—अभी, मानस रेस्टोरेंट में धधक उठी आग, भगदड़

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। शनिवार को दोपहर लगभग एक बजे सरयू मोटर पुल के निकट मानस रेस्टोरेंट में शॉर्ट सर्किट से
आग लग गई। तब वहां कुछ लोग खाना खा रहे थे। रेस्टोरेंट के किचन की चिमनी में लगी आग से पूरे होटल में धुंआ भर गया। वहां बैठे लोग तथा कर्मचारी वहां से भागने लगे। सूचना पर पुलिस तथा फायर की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के स्वयं घटना स्थल पहुंच गए। उन्होंने जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मानस रेस्टोरेंट में लगी आग पर पाया गया काबू
मानस रेस्टोरेंट में लगी आग पर पाया गया काबू

रेस्टोरेंट मालिक शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फ्रिज, कांउडटर, फाल्स सिलिंग, किचन, पंखे आदि जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा पकाया भोजन तथा अन्य राशन आदि सामग्री भी नष्ट हो गई है।

मानस रेस्टोरेंट में धधक उठी आग, भगदड़
मानस रेस्टोरेंट में धधक उठी आग, भगदड़

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने आग को नियंत्रित कर लिया। यदि थोड़ी देर होती तो आग विकराल रूप धारण कर लेती। रेस्टोरेंट के सटी कपड़े, परचून, जनरल स्टोर, मोबाइल शाप तथा आवासीय घरों को भी खतरा पैदा हो सकता था।

इधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने फायर की बड़ी गाड़ी नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि नगर के बीचोंबीच रेस्तरां में आग लग गई। फायर कर्मी छोटी गाड़ी लेकर आए। अगर सूरय नदी पास में नहीं होती तो बड़ा हादसा होने से कोई रोक नहीं सकता था।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय साह, कोतवाल कैलाश सिंह नेगी, पुष्कर किरमोलिया, राहुल साह, हेम जोशी, सोनू चौधरी, मोइउद्दीन तिवारी, भूपेश खेतवाल, बबलू जोशी, पंकज मेहता आदि मौजूद थे। इधर व्यापार संघ पदाधिकारियों ने प्रशासन से अग्निकांड से प्रभावित व्यवसायी को मुआवजा देने की मांग की है। बताया जा रहा है कि अग्निकांड की यह घटना अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से हुई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments