HomeUttarakhandBageshwarअभूतपूर्व रहे राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल : शिव सिंह...

अभूतपूर्व रहे राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल : शिव सिंह बिष्ट

ADVERTISEMENTS

सीएनई​ रिपोर्टर, बागेश्वर। विकासखंड गरुड़ परिसर में गुरुवार को राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जन सेवा थीम पर चिकित्सा एवं बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर आम जनता को सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी और मौके पर लाभार्थियों को 4.68करोड़ के चैक वितरित किये।

कार्यक्रम को संबोधित करते शिव सिंह बिष्ट
कार्यक्रम को संबोधित करते शिव सिंह बिष्ट

शिविर को संबोधित करते हुए दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने राज्य सरकार के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं और नकल विरोधी कानून लाकर उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हर घर तक पेयजल पहुंचाने और हर गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए तेजी से काम कर रही है। गरुड़ क्षेत्र में हेली सेवा शुरू होने को उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि बताया, जिसकी पहले किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। विधायक पार्वती दास ने भी सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए युवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को अभूतपूर्व बताया।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं
कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं

मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने शिविर में भू कानून, समान नागरिक संहिता (यूसीसी) और नकल विरोधी कानून की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने भू-कानून लाकर पर्वतीय क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने लोगों से सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

चिकित्सा शिविर में 13 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 4 करोड़ 68 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। छह लोगों को जीवन सहायक उपकरण प्रदान किए गए। डेयरी विभाग ने 23 महिलाओं को स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित किए और तीन उत्कृष्ट दुग्ध उत्पादकों को क्रमशः 2000, 1500 और 1000 रुपये के चेक देकर सम्मानित किया।

बाल विकास विभाग द्वारा पांच महिलाओं को लक्ष्मी किट और सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत तीन किसानों को शून्य ब्याज दर पर मध्यकालीन ऋण के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर प्रशासक क्षेत्र पंचायत हेमा बिष्ट, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, सीईओ जीएस सौन, समाज कल्याण अधिकारी जसमीत कौर, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम, डीपीओ मंजुलता यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत भावना वर्मा, घनश्याम जोशी समेत अधिकारी,जनप्रतिनिधि स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments