HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सुप्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी शेर सिंह जड़ौत पंचतत्व में विलीन

अल्मोड़ा : सुप्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी शेर सिंह जड़ौत पंचतत्व में विलीन

ADVERTISEMENTS

78 वर्ष की आयु में त्यागे प्राण

पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व शिक्षा को समर्पित रहा पूरा जीवन

 

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी व आदर्श शिक्षक शेर सिंह जड़ौत का आकस्मिक निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह क्षेत्र शेराघाट स्थित सरयू नदी के तट पर किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार रमेश जड़ौत के ताऊ शेर सिंह जड़ौत का मंगलवार सुबह 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे बीते लंबे समय से बीमार चल रहे थे। स्व. शेर सिंह जड़ौत शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त थे। वे छाना जमराड़ी विकासखंड भैंसियाछाना जनपद अल्मोड़ा में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत रहे। बेलवाल गांव, भैंसियाछाना विकासखंड के वे मूल निवासी थे।

उनके बड़े पुत्र शंकर सिंह जड़ौत जो कि एनएच रानीखेत में एई के पद पर कार्यरत हैं, घर आये थे। अपने पिता को वह उपचार के लिए हल्द्वानी ले जा रहे थे, लेकिन धौलछीना पहुंचने पर वाहन में उन्होंने प्राण त्याग दिया।

बुधवार को शेराघाट की सरयू नदी में उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार हुआ। शेर सिंह जड़ौत अपने पीछे पत्नी राधिका देवी, पुत्रगण मनोज सिंह ​जड़ौत व शंकर सिंह जड़ौत तथा विवाहित पुत्री पुत्री मंजू सिराड़ी का भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

बताना चाहेंगे कि स्व. जड़ौत आजी​वन सामाजिक कार्य में लगे रहे। शिक्षा व पर्यावरण के क्षेत्र में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा। स्कूल में जो भी अधिकारी आता था इनकी सफाई व्यवस्था देख दंग रह जाता था। अपने पैसे से वह विद्यालय में रंग—रोगन कराया करते थे। उन्होंने क्षेत्र में बांज का जंगल भी अपने ही घर के पास विकसित किया था। बाद में बांज की नर्सरी भी विकसित की। पर्यावरण को लेकर उन्होंने चीड़ हटाओ बांज लगाओ का नारा भी दिया था।

उनके निधन पर तमाम लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है। हम सीएनई परिवार की ओर से शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे मृतक की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments