HomeUttarakhandBageshwarकौसानी : शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में गरजी महिलाएं

कौसानी : शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में गरजी महिलाएं

ADVERTISEMENTS

राधा दीदी के आंदोलन को किया याद

सीएनई रिपोर्टर, कौसानी। कौसानी के पास शराब की दुकान के खोले जाने के विरोध में आज महिलाओं एवं सामाजिक सगठनों ने जोरदार प्रदर्शन रैली निकाली। जिसमे 200 से अधिक लोगों ने विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सभा में 1970 में प्रख्यात समाज सेविका राधा दीदी के शराब विरोधी आंदोलन का भी स्मरण किया गया।

लक्ष्मी आश्रम कौसानी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शनकारियो के कौसानी चौराहे में नुक्कड़ सभा आयोजित कर सरकार व आबकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लक्ष्मी आश्रम की संचालिका नीमा वैष्णव ने कहा कि कौसानी को महात्मा गांधी, सरला बहन, सुमित्रानंदन पंत जैसे महान विभूतियों के लिए जाना जाता है, यहां शराब की दुकान खुलना दुर्भाग्य पूर्ण है। 1970 के दशक में राधा दीदी शराब आंदोलन के दौरान पौड़ी जेल में भी रही।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश मुमुक्षु ने कहा कि कौसानी में आने वाले पर्यटक शराब से उत्पन्न अशांति का संदेश ले जाएंगे। उत्तरकाशी से आयी अर्चना बहुगुणा ने कौसानी की जनता का आह्वाहन करते हुए कहा कि लक्ष्मी आश्रम अहिंसक रूप से शराब के खिलाफ आंदोलन करेंगे। दुकानों में अवैध रूप से बिकने वाली शराब पर प्रशाशन को प्रतिबंध लगाना चाहिए।

लक्ष्मी आश्रम से जुलूस ने कौसानी बाजार में भ्रमण किया, विरोध प्रदर्शन के बाद नुक्कड़ सभा की गई। सभा में नीमा वैष्णव, बसंती बहन, कांति भट, शोभा बहन, रेखा पांडे, गिरीश तिवारी, गोपाल तिवारी , पार्वती देवी, अर्चना बहुगुणा, सेवा निवृत शिक्षिका बबली जोशी, प्रभा दोसाद, महिला मंगद दल की अध्यक्ष, हीरा रावत, अरुण तिवारी, थ्रीस जोशी, बी डी जोशी, बच्ची गिरी गोस्वामी, आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments