HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत को मिली सौगात, 09 करोड़ से बनेगा बस टर्मिनल

रानीखेत को मिली सौगात, 09 करोड़ से बनेगा बस टर्मिनल

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर रानीखेत को बड़ी सौगात मिली है। यहां शीघ्र आधुनिक बस टर्मिनल बनने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 964 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। अब रानीखेत रोडवेज डिपो का कायाकल्प होगा।

ADVERTISEMENTSAd

इसमें सोलर प्लांट भी स्थापित किया जाएगा, जिसकी लागत 61 लाख रुपये रखी गई है। इसके अलावा 9.03 करोड़ रुपये की लागत से पुराने बस अड्डे का आधुनिकीकरण होगा। टर्मिनल भव्य बनेगा, जिसमें बसों को सड़क किनारे खड़ा करने की पर्याप्त इंतजाम होगा। नए बस टर्मिनल में कार्यालय, वाहन पार्किंग व यात्री प्रतीक्षालय जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी।

जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी और रोडवेज की बसों को सड़क किनारे खड़ा करने की समस्या समाप्त हो जाएगी। रानीखेत के विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने बताया कि रानीखेत बस डिपो, जिले का सबसे पुराना डिपो है। जिसके आधुनिकीकरण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उनके द्वारा यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया था और टर्मिनल बनाने की मांग की गई थी। जिस पर सरकार ने नए टर्मिनल की सौगात दी है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments