HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : भव्य रूप में मनाया जायेगा कत्यूर महोत्सव : डीएम

बागेश्वर : भव्य रूप में मनाया जायेगा कत्यूर महोत्सव : डीएम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कत्यूर महोत्सव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ,विधायक पार्वती दास भी मौजूद रही।

ADVERTISEMENTSAd Ad
भव्य रूप में मनाया जायेगा कत्यूर महोत्सव
भव्य रूप में मनाया जायेगा कत्यूर महोत्सव

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी अप्रैल से कत्यूर महोत्सव को भव्य रूप से मनाए जाने को लेकर विभाग अभी से अपनी तैयारियां शुरू करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनकी भूमिकाओं के बारे में स्पष्ट निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित किया गया कि महोत्सव के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सुरक्षा,यातायात, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कत्यूर महोत्सव जनपद का एक महत्वपूर्ण महोत्सव है,जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पर्यटक प्रतिभाग करते है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए महोत्सव को सफल बनाने में अपना योगदान देना सुनिश्चित करें।

बैठक में एडीएम एनएस नबियाल, सीडीओ आरसी तिवारी, सीईओ जीएस सोन, सीओ अजय शाह, उपजिलाधिकारी गरुड़ जितेंद्र वर्मा, कपकोट अनिल सिंह रावत, डीपीओ मंजुलता यादव, डीएचओ आरके सिंह, अधिशासी अधिकारी जल संस्थान सीएस देवड़ी, सिंचाई केके जोशी, डीएसओ मनोज वर्मन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments