HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कल से जिले के विकासखंडों में चलेंगे बहुद्देश्यीय एवं चिकित्सा शिविर

अल्मोड़ा: कल से जिले के विकासखंडों में चलेंगे बहुद्देश्यीय एवं चिकित्सा शिविर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद में विभिन्न विकासखंडों में बहुद्देश्यीय एवं चिकित्सा शिविर लगेंगे। इनका सिलसिला 25 मार्च यानी कल मंगलवार से शुरू होगा। जो 29 मार्च, 2025 तक चलेंगे। कल अटल् उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज भिकियासैंण में यह शिविर लगेगा।

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविरों एवं चिकित्सा शिविरों का आयोजन करेगी।

इसी के तहत अल्मोड़ा जनपद अंतर्गत 25 मार्च, 2025 को विकासखण्ड भिकियासैंण के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज भिकियासैंण, 26 मार्च, 2025 को विकासखण्ड हवालबाग के सभागार, विकासखण्ड चौखुटिया के बाखली मैदान, विकासखण्ड सल्ट के राजकीय इण्टर कालेज खुमाड़, विकासखण्ड धौलादेवी के गॉधी इण्टर कालेज पनुवानौला, 27 मार्च, 2025 को विकासखण्ड भैसियाछाना के रामलीला मैदान धौलछीना, विकासखण्ड द्वाराहाट के शीतलापुष्कर मैदान, 28 मार्च, 2025 को विकासखण्ड लमगड़ा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कालेज लमगड़ा, 29 मार्च को विकासखण्ड ताकुला के सोमनाथ ग्राउण्ड सोमेश्वर में ये शिविर आयोजित होंगे।

उन्होंने सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये हैं कि सम्पूर्ण तैयारी के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी से सम्बन्धित अपने-अपने विभागों से स्टॉल अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments