HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में अब नवनिर्मित आईएसबीटी से होगा बसों का संचालन

अल्मोड़ा में अब नवनिर्मित आईएसबीटी से होगा बसों का संचालन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां लोअर माल रोड में नवनिर्मित आईएसबीटी से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद जग चुकी है। ऐसे निर्देश आज एक महत्वपूर्ण बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने दिए। उन्होंने नगर में बनी पार्किंगों के जल्द संचालन की प्रकिया शुरू करने समेत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें उत्तराखंड परिवहन निगम के बस अड्डे को नवनिर्मित आईएसबीटी लोवर मॉल रोड से संचालित करने समेत विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि बस अड्डे के नवनिर्मित भवन से ही संचालित किया जाए, बशर्ते शुरुआती तौर पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने पाए, इसके लिए कुछ समय तक बसों को मॉल रोड से होते हुए संचालित किया जाए और बसों के संचालन के लिए परिचालक स्तर की प्रकिया को नवनिर्मित बस अड्डे से की जाए। उन्होंने कहा कि माल रोड स्थित बस स्टेशन के स्टॉपेज पर बसों को न्यूनतम 5 मिनट का समय दिया जाए। उन्होंने कहा कि बाजार से नवनिर्मित बस अड्डे तक पहुंचने के लिए यात्रियों के लिए वाहन सुविधा संचालित की जाए, ताकि यात्रियों को असुविधा नहीं होने पाए।

इस बैठक में नगर में नवनिर्मित पार्किंग के संचालन पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जो पार्किंग बनकर तैयार हो गई हैं, उन्हें संचालित करें। इसके लिए रेट तय करना, टेंडर प्रक्रिया, समझौता जैसी प्रक्रियाएं की जानी हैं, उन्हें जल्द कर लिया जाए। इसके लिए उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों एवं जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगर क्षेत्र में अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया जाए तथा लंबे समय से सड़क किनारे खड़ी पुरानी गाड़ियों को तत्काल हटाने की कार्रवाई की कार्यवाही की जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक जीडी जोशी, एजीएम परिवहन निगम विजय तिवारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रश्मि भट्ट समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments