HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल में सीनियर किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह

हल्द्वानी : दि मास्टर्स स्कूल में सीनियर किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति

मुख्य अतिथि बेला तोलिया ने किया उत्साहवर्धन

 

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। दि मास्टर्स स्कूल पनियाली में प्री प्राइमरी कक्षा यू.के.जी का दीक्षांत समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ। नन्हे—मुन्ने बच्चों की मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

दि मास्टर्स स्कूल में सीनियर किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह
दि मास्टर्स स्कूल में सीनियर किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक जिला पंचायत नैनीताल श्रीमती बेला तोलिया वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद तोलिया, अकादमिक निदेशिका नेहा रैकवाल, प्रबंधक चंदन सिंह रैकवाल, प्रधानाचार्य रमेश मेहरा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

दि मास्टर्स स्कूल में सीनियर किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह
दि मास्टर्स स्कूल में सीनियर किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह

इस अवसर पर बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, शिक्षिकाओं द्वारा स्वागत गीत व छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। यूकेजी के बच्चों को उनकी उपाधि से सम्मानित किया गया। जिन बच्चों ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया उन्हें मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दि मास्टर्स स्कूल में सीनियर किंडरगार्टन का दीक्षांत समारोह

मुख्य अतिथि बेला तोलिया ने बच्चों के उत्कृष्ट अकादमिक परिणाम के लिए सराहा एवं भविष्य मेँ और अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। अकादमिक निदेशक नेहा बिष्ट रैकवाल ने विद्यालय मेँ बच्चों कि समावेशी और उच्च शैक्षणिक मापदंडो के बारे मेँ विस्तार से बताया और अभिभावकों को भी बच्चों कि दैनिक क्रियाकलाप पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

अभिभावकों ने विद्यालय के संबंध में अपने विचार भी प्रस्तुत किए। एल केजी के छात्र विहान बिष्ट की माता ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों कि शिक्षा का आधार हैं। अंत में धन्यवाद के साथ समारोह का समापन किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments