सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विनोद भट्ट की माता विमला भट्ट का निधन हो गया है। वे 82 साल की थीं। उनका सरयू गोमती तट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विमला भटट के असामयिक निधन पर अधिवक्ता गोविंद भंडारी, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, हरीश जोशी, चंद्रशेखर मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, आविद हसन, मनोज जोशी, व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी, जौलकांडे के प्रशासक प्रिया उप्रेती, मोहन जोशी, नंदा बल्लभ आदि ने शोक व्यक्त किया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।