देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चलते छह लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत

0
देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चलते छह लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत
सांकेतिक तस्वीर

Uttarakhand News | देहरादून के राजपुर रोड पर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने 6 लोगों को कुचल दिया है। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बुधवार रात तकरीबन 8:30 के करीब का है। घटना देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास की है। पुलिस ने गुरुवार सुबह शहर के सहस्त्रधारा क्षेत्र में खाली प्लॉट से मर्सिडीज कार को बरामद किया।


ADVERTISEMENTS

मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले

चारों मृतक उत्तरप्रदेश के रहने वाले है, जो यहां मजदूरी का काम करते थे। हादसे में मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम (30) पुत्र रामबहादुर और रंजीत (35), बलकरण (40) पुत्र नौमीलाल निवासी जगजीतपुर बाराबंकी और दुर्गेश निवासी गोरिया रुदौली जिला फैजाबाद यूपी के रूप में हुई है। जबकि दो अन्य घायलों की पहचान धनीराम और शाकिब के रूप में हुई है।

चारों मजदूर सड़क किनारे पैदल जा रहे थे

बताया जा रहा है कि ओल्ड मसूरी रोड पर सड़क किनारे चार मजदूर पैदल जा रहे थे। तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इन चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसके बाद सड़क किनारे स्कूटी पर खड़े दो लोगों को कार ने रौंद दिया, जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद ड्राइवर कार के साथ मौके से फरार हो गया है।

मौके पर पहुंचे SSP और IG गढ़वाल

जानकारी मिलते ही देहरादून एसएसपी अजय सिंह और आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप मौके पर पहुंचे हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना तकरीबन सवा आठ बजे के करीब की है। राजपुर रोड पर साईं मंदिर के पास के तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को हिट कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह कर मर्सिडीज़ हो सकती है जो चंडीगढ़ नंबर की है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जो खतरे से बाहर है। टक्कर मारने के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरों से गाड़ी ट्रेस की जा रही

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 गाड़ियों को ट्रेस किया गया है। इस तरह की कोई गाड़ी अभी पास नहीं हुई है। यदि गाड़ी देहरादून में ही है, तो सीसीटीवी कैमरा के जरिए से उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

देहरादून हादसा : तेज रफ्तार मर्सिडीज कार प्लॉट में खड़ी मिली

बरेली में दिनदहाड़े चाचा-भतीजे की हत्या; हमलावरों ने रास्ते में रोका, पीठ-सीने में मारी 4 गोलियां

ADVERTISEMENTS