HomeDelhiदिल्ली विधानसभा में आतिशी विपक्ष की नेता होंगी; AAP विधायक दल की...

दिल्ली विधानसभा में आतिशी विपक्ष की नेता होंगी; AAP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

नई दिल्ली | पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी विधानसभा में विपक्ष की नेता होंगी। आम आदमी पार्टी (AAP) की रविवार को हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। बैठक में अरविंद केजरीवाल के अलावा पार्टी के सभी 22 विधायक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

दिल्ली विधानसभा का सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह 27 फरवरी तक चलेगा। 26 को शिवरात्रि की वजह से छुट्‌टी रहेगी। पहले दिन नए विधायक शपथ लेंगे। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली उन्हें शपथ दिलाएंगे।

इसके बाद स्पीकर और डिप्टी स्पीकर चुना जाएगा। रोहिणी से भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता का स्पीकर बनना लगभग तय है। वहीं मोहन सिंह बिष्ट को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को CM रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी। विजेंद्र गुप्ता ने कहा था कि 25 फरवरी को विधानसभा में CAG की सभी 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि AAP सरकार की गलत शराब नीति से दिल्ली को 2026 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

CM रेखा गुप्ता ने अमित शाह से मुलाकात की

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इससे पहले शनिवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली थीं। शुक्रवार को वे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मिलने पहुंची थीं। शाह ने सोशल मीडिया पर लिखा- आज मैंने दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। दिल्ली की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों पर जो भरोसा जताया है, उसे बरकरार रखते हुए मुख्यमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल निश्चित रूप से दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और लोगों की सभी आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।

वायरल वीडियो : बाजार में स्कूटी सवार को पीटते दिखे पांच युवक

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments