HomeUttarakhandNainitalCareer Guidance : राइंका ढोकाने के बच्चों ने जाना, क्या होंगे रोजगार...

Career Guidance : राइंका ढोकाने के बच्चों ने जाना, क्या होंगे रोजगार के अवसर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राइंका ढोकाने, नैनीताल, उत्तराखंड में “करियर व गाइडेंस” एवं “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में प्रतिभागी छात्र—छात्राओं को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

राइंका ढोकाने के बच्चों ने जाना, क्या होंगे रोजगार के अवसर
राइंका ढोकाने के बच्चों ने जाना, क्या होंगे रोजगार के अवसर

राजकीय आईटीआई बेतालघाट से आए आरपी पाण्डे ने छात्र व छात्राओं का करियर के संबंध में मागदर्शन करते हुए व्याख्यान दिया। श्री पाण्डे ने “कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा अप्रैन्टिस योजना” तकनीकी, मेडिकल शिक्षा एवं नृत्य, गायन, वादन व अन्य विषय के सम्बन्ध में सहज एवं सरल तरीके से जानकारी दी। बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में छात्र—छात्रायें किस प्रकार रोजगार एवं स्वतः-रोजगार अपनाकर अपना भविष्य बना सकते हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

चिराग संस्था से पल्लवी कुमारी ने भी छात्र-छात्राओं को करियर गाइडेंस दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद ने आयोजन का शुभांरंग किया। वरिष्ठ प्रवक्ताओं ने समस्त छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के मोहन प्रसाद, बिपिन कुमार सिंह, मनोज गैड़ा एवं समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

राइंका ढोकाने के बच्चों ने जाना, क्या होंगे रोजगार के अवसर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments