HomeAccidentमोटाहल्दू ब्रेकिंग : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

ADVERTISEMENTS

विक्की पाठक

मोटाहल्दू। मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में ट्रक व बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक लालकुआं की ओर से हल्द्वानी को जा रहा था अभी हलद्वानी की ओर से आ रही बाइक से सामने की ओर जोरदार भिड़ंत हो गई। ट्रक चालक मय वाहन मौके से फरार हो गया था, आसपास के लोगों की सक्रियता के कारण ट्रक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया गया। चालक को मंडी चौकी पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं घायल लोगों को हॉस्पिटल भिजवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार लोगो के दोनों पैरों के उप्पर ट्रक का टायर चढ़ गया था।
वही मंडी चौकी प्रभारी मुनव्वर हुसैन ने बताया कि ट्रक संख्या यूके 04 पीबी 0872 व मोटरसाइकिल संख्या यूए 04 ई 2476 की भिड़ंत हो गई थी घायल लोगों को निजी वाहन से एसटीएस भिजवाया गया वह ट्रक को मय चालक पकड़ लिया गया है। घायल दोनों लोग बनभूलपुरा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments