HomeUttarakhandBageshwarविद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों का मनायें जश्न : प्राचार्य डीसी सती

विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों का मनायें जश्न : प्राचार्य डीसी सती

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या विषयक जनपद के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का दो दिवसीय फॉलोअप प्रशिक्षण के तृतीय बैच का शुभारंभ डायट सभागार में हुआ। डायट प्राचार्य डीसी सती ने विद्यालयों में विद्यार्थियों की शैक्षिक उपलब्धियों का जश्न मनाने को कहा।

प्रशिक्षण समन्वयक डॉ. संदीप कुमार जोशी ने बताया कि फॉलोअप प्रशिक्षण में विकास खंड गरुड़ तथा कपकोट के 56 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा विद्यालय के प्रिंट रिच वातावरण, प्रार्थना सभा, पुस्तकालय, पुस्तकालय प्रबंधन समिति, शैक्षिक गतिविधियां, (भाषा एव गणित) एवं नवाचारों के विषय में अपना प्रस्तुतीकरण दिया जा रहा है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

शिक्षकों के इस तरह के फॉलोअप को बहुत ही उपयोगी बताया है। मास्टर ट्रेनर बलवंत सिंह कालाकोटी, संजय सिंह पूना इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. केएस रावत, डॉ. भुवन चंद्र, डॉ. रुचि याठक, नीता अल्मियां, विष्णु दत्त जोशी, गंगा कनवाल, पंकज पांडे, पूरन जोशी, मीनू पंत समेत सभी प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments