HomeBreaking Newsब्रेकिंग एम्स : 24 घंटों में दो कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम,...

ब्रेकिंग एम्स : 24 घंटों में दो कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, दूसरी कई बीमारियों से भी थे पीड़ित

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में पिछले 24 घंटे में विभिन्न गंभीर रोगों से ग्रसित 2 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि शाहजहांपुर, यूपी निवासी 52 वर्षीय पुरुष को बीती 8 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था। उक्त व्यक्ति को पिछले कुछ दिनों से सूखी खांसी और सांस लेने मे तकलीफ की शिकायत थी। जिसका कोविड सेंपल पॉजिटिव पाए जाने पर उसे कोविड वार्ड आईसीयू में रखा गया था, जहां उपचार के दौरान इसकी बीते रविवार को मौत हो गई। दूसरा मामला हिमगिरी कॉलोनी कनखल, हरिद्वार निवासी 85 वर्षीय पुरुष को बीते कुछ दिनों से बाएं कान से सुनने में तकलीफ, बुखार व सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर 15 अगस्त को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया था, पेशेंट की सैंपल रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव आने के बाद उसे कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी रविवार रात मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

? ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments