HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : रीठाबगड़ में पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

बागेश्वर : रीठाबगड़ में पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। पुलिस ने पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध शराब अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, कांडा तथा झिरौली पुलिस ने जब्त शराब नष्ट की। पुलिस की कार्रवाई से नशा बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिले में अवैध नशा बेचने वालोें पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने बड़ेत गांव के रीठाबगड़ तोक में छापेमारी की। आनंद प्रसाद से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की। उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। टीम में उपनिरीक्षक जीवन सिंह सामंत, हेड कांस्टेबल प्रकाश शर्मा, अमजद खान, हीरा रानी आदि शामिल थे। उधर, कांडा तथा झिरौली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत जब्त अवैध शराब नष्ट की। यह शराब पांच अभियोगों के दौरान पकड़ी गई थी। जिसके लिए उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक तथा एपीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई। शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments