HomeBreaking Newsवायरल वीडियो : दरोगा के आगे हाथ जोड़े गिड़गिड़ाते दिखे पिता तुल्य...

वायरल वीडियो : दरोगा के आगे हाथ जोड़े गिड़गिड़ाते दिखे पिता तुल्य बुजुर्ग

ADVERTISEMENTS

🔥 थाने से बुला ली पुलिस, बाल पकड़ युवकों को घसीटा

सीएनई डेस्क। इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें गले में फूलों की मालाओं से लदे एक बुजुर्ग सादी वर्दी वाले दरोगा के आगे हाथ जोड़े गिड़गिड़ा रहे हैं और दरोग बत्तमीजी की सीमा लांघ रहा है। ​वीडियो में देखा जा सकता है कि दरोगा बुजुर्ग की एक नहीं सुनता और पुलिस कर्मियों को फोन कर बुलवा लेता है। फिर बाल पकड़ कुछ लोगों को घसीट कर पुलिस की जीप में बैठा लिया जाता है।

दरअसल यह मामला मध्यप्रदेश के सीधी जिले का है। जहां रिटायरमेंट पार्टी कर रहे बुजुर्ग पर रौब गांठने वाले थानेदार पुष्पेंद्र मिश्रा के खिलाफ एक्शन हो गया। रीवा डीआईजी ने थानेदार की एक साल की वेतन वृद्धि रोक दी है।

वायरल वीडियो (Viral Video) –

 

मामला यह है कि सीधी के चुरहट में 31 जनवरी को गणपत पटेल नाम के शख्स सिंचाई विभाग से रिटायर हुए थे। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के साथियों ने गणपत की विदाई के लिए एक पार्टी रखी. इसमें डीजे भी बुलाया गया।

दावा किया जा रहा है कि विदाई का काफिला जब सरकारी कॉलोनी के पास से गुजरा तो डीजे की शोर की वजह से टीआई साहब भड़क गए. उन्होंने फोन कॉल पर थाने से अपने दल-बल को बुलाया और पुलिसकर्मी डीजे वालों को बाल पकड़कर, गाड़ी में ठूंसकर थाने ले गए. इस मामले में 4 लोगों के के खिलाफ एफआईआर हुई है।

माफी मांगते रहे, लेकिन टीआई साहब ने किसी की नहीं सुनी

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चुरहट के टीआई पुष्पेंद्र मिश्रा डीजे की आवाज सुनकर उखड़ गए। टीआई साहब सबको हड़काते नजर आए। पूछ रहे हैं कि डीजे किसके कहने पर बजाया जा रहा है? पहले तो टीआई साहब ने गाली दी और फिर डीजे बजाने वाले के बाल पकड़े और उसे गाड़ी में बैठा दिया। हालांकि, इस दौरान वहां पर एक बुजुर्ग हाथ जोड़ते रहे, माफी मांगते रहे, लेकिन टीआई साहब ने किसी की नहीं सुनी। वीडियो जब वायरल हुआ तो टीआई साहब की सफाई आई। कहने लगे कि वीडियो काट-छांट कर वायरल किया जा रहा है। टीआई साहब की मानें तो डीजे बजाने के वक्त मौजूद काफी लोग नशे में थे। पहले तो उन्हें तेज आवाज में डीजे बजाने से रोका गया और जब नहीं माने तो गुस्सा आ गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments