HomeBreaking Newsअमेरिका में यात्री विमान की मिलिट्री हेलिकॉप्टर से टक्कर, कई शव बरामद

अमेरिका में यात्री विमान की मिलिट्री हेलिकॉप्टर से टक्कर, कई शव बरामद

ADVERTISEMENTS

वॉशिंगटन | अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में बुधवार को एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक घटना स्थानीय समयानुसार बुधवार रात रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई। हादसा US एयरलाइन्स के CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और सेना का सिकोरस्की (H-60) हेलिकॉप्टर के बीच हुआ। सेना के अधिकारियों के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 3 लोग सवार थे।

एयरलाइन कंपनी ने रात 9 बजे के बाद इस हादसे की पुष्टि की। यह जेट कंसास राज्य से वॉशिंगटन आ रहा था। अधिकारियों ने कहा कि रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के पास रात 8:50 बजे के बाद विमान हादसे की कई कॉल आईं। फिलहाल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं। दोनों विमानों का मलबा पोटोमैक नदी में है।

कई शव बरामद, 4 लोग जिंदा निकाले गए

वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक पानी से कई शव निकाले गए हैं। वहीं, NBC ने बताया कि पोटोमैक नदी से चार लोगों को जिंदा निकाला गया है। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लीविट ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को हादसे के बारे में जानकारी दी गई है। ट्रम्प लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं। राष्ट्रपति ने लोगों से शांत रहने और अधिकारियों को रेस्क्यू के लिए निर्देश दिए हैं। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने हादसे में शामिल लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।

रेस्क्यू के लिए गोताखोरों को नदीं में उतारा

CNN के मुताबिक लोगों के रेस्क्यू के लिए गोतोखोरों को पोटोमैक नदी में उतारा गया है। नेशनल वेदर सर्विस के मुताबिक प्लेन हादसे के बाद पानी में जिंदा बचे पैसेंजर्स को लिए खतरा हो सकता है। वॉशिंगटन का तापमान जीरो डिग्री के आसपास चल रहा है। ऐसे में पानी में गिरे लोगों को 20-30 मिनट के भीतर हाइपोथर्मिया शुरू हो सकता है। कंसास के सीनेटर रोजर मार्शल ने X पर कहा- मुझे वॉशिंटगटन DC आने वाले प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त की खबर मिली है। हम लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं। हम आपसे हर एक यात्री और उनके परिवारों के लिए करते हैं। हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक अमेरिकन एयरलाइंस का यह प्लेन रीगन नेशनल एयरपोर्ट (डीसीए) के रनवे 33 के पास पहुंच रहा था, तभी ब्लैकहॉक H-60 हेलिकॉप्टर से टकरा गया। हादसे वाला प्लेन CRJ700 बॉम्बार्डियर प्लेन लोकल उड़ान के लिए डिजाइन किया गया था और इसमें 68 से 73 यात्री बैठ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments