HomeBreaking Newsनेताओं की गैंगवार : बंदूकबाज प्रणव सिंह को नहीं मिली राहत, भेजे...

नेताओं की गैंगवार : बंदूकबाज प्रणव सिंह को नहीं मिली राहत, भेजे गए जेल

ADVERTISEMENTSAd

👉 पिस्टल लहराने वाले MLA उमेश कुमार भी गिरफ्तार

सीएनई डेस्क। विधायक उमेश कुमार के दफ्तर पहुंचकर गोलीबारी करने वाले प्रणव सिंह चैंपियन (Pranav Singh Champion) को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई। वारदात के बाद कल रात में ही गिरफ्तारी के बाद प्रणव को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बाद वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हरिद्वार पुलिस ने उमेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि हरिद्वार जिले की खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग और तोड़फोड़ हुई। चार बार विधायक रह चुके भाजपा नेता कुंवर प्रणव चैंपियन ने साथियों के साथ पहुंचकर फायरिंग की। चैंपियन ने अपने फेसबुक पेज पर मारपीट का एक वीडियो भी डाला है। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में है। फायरिंग और पिस्टल लेकर धमकाने के मामले में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बाद वर्तमान निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हरिद्वार पुलिस ने उमेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

इधर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के अनुसार रात को ही दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया गया था। रविवार को इस मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया था जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया है। इसमें 5 एक पक्ष के हैं और दूसरे पक्ष के भी पांच हो लोग हैं। ज्ञात रहे कि बीते विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से उमेश कुमार ने कुंवर प्रणव को हराकर चुनाव जीता था। अब दोनों के बीच चल रही अदावत से प्रशासन के भी पसीने छूटने लगे हैं। दोनों नेताओं के बीच गैंगवार जैसी स्थिति से आम लोग दहशत में हैं। जेल से छूटने के बाद भी दोनों में कहीं दोबारा टकराव न हो इस हेतु प्रशासनिक अमला चिंतित है।

कौन हैं कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ?

कुंवर खानपुर सीट से पूर्व विधायक हैं। वह 2022 तक लक्सर और खानपुर से लगातार चौथी बार चुने गए थे। 58 वर्षीय ने पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत के तहत पिछली राज्य सरकारों में कैबिनेट रैंक के अधिकारी के रूप में भी काम किया है। वह कांग्रेस छोड़ने के बाद 2016 में बीजेपी में शामिल हो गए। 2017 के चुनाव के बाद वह बीजेपी विधायक चुने गए।

कुंवर को एक अन्य विधायक देशराज कर्णवाल के साथ झगड़े के बाद 23 जून 2019 को बीजेपी से 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया था। जुलाई 2019 में पार्टी ने प्रणव के निलंबन को अनिश्चित काल के लिए बढ़ा दिया क्योंकि वह एक विवादास्पद वीडियो में दिखाई दिए, जिसमें उन्हें बंदूकों के साथ नाचते हुए देखा गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी।

कौन हैं उमेश कुमार ?

उमेश कुमार साल 2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक चुने गए। चुनाव आयोग के पास दायर चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनका पेशा कृषि और मीडिया सलाहकार है। उमेश कुमार ग्रेजुएट हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 54.9 करोड़ रुपए है, जिसमें 9 करोड़ रुपए चल संपत्ति और 45.8 करोड़ रुपए अचल संपत्ति के रूप में शामिल हैं। उनकी कुल घोषित आय 67.1 लाख रुपए है, जिसमें से 52.7 लाख रुपए स्वयं की आय है। उमेश कुमार की कुल देनदारियां 2.9 करोड़ रुपए हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments