HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: निर्विरोध पार्षद बने मुकेश डैनी ने थामा कांग्रेस का दामन

अल्मोड़ा: निर्विरोध पार्षद बने मुकेश डैनी ने थामा कांग्रेस का दामन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर निगम अल्मोड़ा के लिए पहले निर्विरोध पार्षद मुकेश कुमार डैनी ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने यह कदम कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में उठाया और कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी और जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उन्होंने कहा कि विधायक मनोज तिवारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस से जुड़ने का मन बनाया और कांग्रेस की कमजोर तबके के साथ मजबूती से खड़ा रहने की नीति से भी उनकी कांग्रेस में आस्था है। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में हैं। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीप डांगी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, दानिश खान, हीरा लाल, हेम सती, देवेन्द्र सिंह धोनी, बाल विक्रम सिंह, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments