दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा का संकल्प पत्र जारी; घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹500 सब्सिडी

0
Delhi Assembly Elections

नई दिल्ली | भाजपा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया। उन्होंने दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए, गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी देने का वादा किया। होली-दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।


ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को 21,000 रुपए दिए जाएंगे और 6 पोषण किट भी दी जाएंगी। दिल्ली में बिजली, बस और पानी को लेकर मौजूदा सरकार की जो योजनाएं चल रही हैं, वह जारी रहेंगी। नड्डा ने बताया कि 60-70 साल के बुजुर्गों के मिलने वाली पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 की जाएगी। विधवा, दिव्यांगों और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 रुपए पेंशन मिलेगी।

bjp sankalp patr1

दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपए में पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की जाएगी। उधर, अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया। कहा- इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर एक लाइन नहीं थी।

ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1