HomeUttarakhandDehradunदेहरादून न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी...

देहरादून न्यूज़ : मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय अटल भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान नेता थे। अटल के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा मिली। उनका पूरा जीवन निर्धनों व वंचितों की सेवा के लिए समर्पित रहा। अटल का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा था। उत्तराखण्ड को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, उन्होंने ही उत्तराखंड राज्य के गठन को मंजूरी दी थी। अटल ने उत्तराखण्ड को विशेष राज्य का दर्जा देते हुए विशेष औद्योगिक पैकेज भी स्वीकृत किया। अटल के विचार व आदर्श हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Breaking News Dehradun
BREAKING NEWS

देहरादून: लड़कियों का पीछा करने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, देखें वायरल वीडियो! 🚨

क्लेमेंटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी सोहेब...

अभी देखें ▶
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments