HomeBreaking Newsभाजपा पार्षद प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, कार्यक्रम के दौरान गिरे

भाजपा पार्षद प्रत्याशी को आया हार्ट अटैक, कार्यक्रम के दौरान गिरे

ADVERTISEMENTSAd

हरिद्वार। 23 जनवरी को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर तमाम प्रत्याशी चुनाव प्रचार व जन संपर्क में जुटे हुए हैं। तनाव व भाग—दौड़ की अधिकता के चलते स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर कई बार नेतागण नजरअंदाज कर जाते हैं। हरिद्वार में ऐसा ही वाक्या हुआ, जहां नगर निगम के वार्ड नंबर 4 से बीजेपी प्रत्याशी अनिरुद्ध भाटी एक कार्यक्रम के दौरान अचानक नीचे गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पता चला कि अनिरुद्ध को हार्ट अटैक आया है। फिलहाल उन्हें ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

बीजेपी प्रत्याशी अनिरुद्ध भाटी
बीजेपी प्रत्याशी अनिरुद्ध भाटी

जानकारी के अनुसार अनिरुद्ध भाटी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। यहां अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और वो नीचे गिर गए। जैसे ही भाजपा प्रत्याशी नीचे गिरे वहां हड़कंप मच गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें ICU में रखना पड़ा। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी एक हार्ट की नली में हंड्रेड परसेंट ब्लॉकेज थी, जिसे स्टेंट के माध्यम से दूर। कर दिया गया है।

बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंचे

अनिरुद्ध भाटी हरिद्वार के भूमानंद हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए और उनका हाल चाल लिया जा रहा है।

गौर हो कि उत्तराखंड में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होने हैं। 25 जनवरी को निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित हो जाएगा। जिसके चलते इन दिनों तमाम प्रत्याशी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। जिस कारण कार्य की अधिकता व तनाव के चलते सेहत पर दुष्प्रभाव पड़ना भी सामान्य बात है।

Heart Attack : ठंड के सीजन में हार्ट अटैक के खतरे, बरतें यह सावधानियां

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments