HomeAccidentभवाली ब्रेकिंग : सड़क पर दौड़ रही कार ने पकड़ ली आग,...

भवाली ब्रेकिंग : सड़क पर दौड़ रही कार ने पकड़ ली आग, देखें वीडियो

ADVERTISEMENTSAd

🔥 पुलिस की तत्परता ने बचा ली जान

सीएनई रिपोर्टर, भवाली। हल्द्वानी—भवाली मार्ग में गुलाबघाटी से हल्द्वानी की दिशा में आ रही एक बलेनो कार में अचानक आग लग गई। पुलिस की तवरित कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हैरानी की बात यह रही कि वाहन सवारों को भी इस बात का पता नहीं था कि उनकी कार के बोनट ने आग पकड़ ली है। यदि जरा देरी हो जाती तो कोई बडी अनहोनी भी हो सकती थी।

जानकारी के अनुसार गत रात्रि सीओ भवाली सुमित पांडेय एवं ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों की त्वरित कार्यवाही के कारण एक बलेनो कार में लगी आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। हल्द्वानी से भवाली की ओर जा रहे सीओ भवाली सुमित पांडे ने देखा कि उनके विपरीत दिशा से एक बलेनो कार (UK04AG5134) गुलाबघाटी से हल्द्वानी की दिशा में आ रही थी और उसमें गाड़ी के बोनट के नीचे आग लगी है।

सीओ ने कार का पीछा कर रोका

सीओ भवाली ने अपनी गाड़ी को मोड़कर आग लगी कार का पीछा कि और बलेनो कार को तत्परता रोका गया उसमें सवार 02 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला एवं ड्यूटी से लौट रहे कुछ पुलिसकर्मियों शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बलवंत कुमार, विजय कुमार, मोहम्मद इरफान को भी रोका गया। जिनके द्वारा भी आग बुझाने में तत्परता दिखाई गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कार सवार अनहोनी से बने थे बेखबर

फायर एक्सटिंग्विशर, मिट्टी और पानी से आग बुझाने के बाद, वाहन में सवार व्यक्तियों ने बताया कि उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी गाड़ी में आग लग चुकी है। आज नैनीताल पुलिस की कार्यवाही से हमारी जान बच गई। नैनीताल पुलिस की त्वरित कार्यवाही को आस-पास के लोगों ने सराहा और उनकी प्रशंसा की।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments