उत्तराखंड में 11 जनवरी से करवट लेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश के आसार

0
उत्तराखंड में 11 जनवरी से करवट लेगा मौसम, बर्फबारी और बारिश के आसार
सांकेतिक तस्वीर

Uttarakhand News | उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जहां ठिठुरन वाली ठंड से लोगों को दिक्कत हो रही है, तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश होने के बाद इससे हल्की राहत मिलने की संभावना है।


ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में कड़ाके की ठंड

हल्द्वानी में मंगलवार तड़के तीन बजे से लगा कोहरा करीब सात घंटे बाद सुबह 10 बजे के करीब छट सका। हालांकि उसके बाद भी धुंध छाई रही। दिनभर बादलों की ओट और पछुवा हवाओं के कारण शीतलहर चली। ठंड के चलते बाजार से रौनक गायब रही। जगह-जगह लोग अलाव सेंकते नजर आए। ठंड के चलते तापमान में गिरावट रही। घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह लोग घरों में कैद रहे। दफ्तरों में भी कर्मचारियों ने हीटर और ब्लोअर का सहारा लिया। इस दौरान लगातार हवाएं चलती रहीं जिससे अधिकतम तापमान घटकर 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम पारा 8.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आज बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हाल है।

11 जनवरी से करवट लेगा मौसम

उत्तराखंड में 11 जनवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग ने 11 और 12 जनवरी को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। जबकि पर्वतीय जिलों में बर्फबारी की संभावना है। खासकर चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में बर्फबारी होगी है। वहीं देहरादून, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्की बारिश होगी।

13 जनवरी से साफ होगा मौसम

मौसम विभाग के निर्देशक विक्रम सिंह ने बताया कि 11 जनवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा। जिससे प्रदेशभर में बारिश की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि इससे प्रदेश के 3000 से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार बन रहे है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी के बाद मौसम साफ रहेगा लेकिन बारिश होने की वजह से प्रदेशभर में ठंड बढ़ेगी।

हल्द्वानी : दो बच्चों के साथ जेवर-नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हुई महिला

वी नारायणन ISRO के नए चेयरमैन नियुक्त, एस सोमनाथ की जगह लेंगे

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें