बागेश्वर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जीते तीन स्वर्ण

0
बागेश्वर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जीते तीन स्वर्ण

✍️ हैंडबाल प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने जीता स्वर्ण
✍️ तीन खिलाड़ियों ने रजत, तो एक ने झटका कांस्य पदक


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा देहरादून में आयोजित खेल महाकुंभ में जनपद के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। 15 जनवरी तक चलने वाले इस महाकुंभ में जनपद के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, तीन ने रजत व एक ने कांस्य पदक जीता है। साथ ही हैंडबाल में बागेश्वर जनपद की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी अर्जुन सिह रावत ने बताया कि बागेश्वर के खिलाड़ी देव कुमार ने अंडर 14 एथलीट की 60 मीटर दौड़ में तथा मयंक हरड़िया ने मुर्गाझपट ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। हैंडबाल में जनपद की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अलावा पवन सिंह ने अंडर 14 गोला क्षेपण में रजत, पवन देव ने अंडर 14 बाक्सिंग, व विवेक गड़िया ने अंडर 14 बाक्सिंग में रजत पदक प्राप्त किया। बागेश्वर के गौतम सिंह खेतवाल ने मुर्गाझपट में कांस्य पदक प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक पार्वती दास व सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी आशीष भटगांई, सीडीओ आरसी तिवारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, रविंद कोहली आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS