बागेश्वर: मेले में भव्यता में कोई कोर—कसर ना रहे—आशीष भटगांई

0
मेले में भव्यता में कोई कोर—कसर ना रहे—आशीष भटगांई

✍️ जिलाधिकारी ने संबंधित अफसरों को दिए दिशा—निर्देश
✍️ ऐतिहासिक उत्तरायणी मेले की तैयारियां हुईं तेज


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: 13 जनवरी से आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां चरम पर हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले को भव्यता व दिव्यता प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाए।

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मेले की तैयारियां पर मंथन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्टार नाइट पर विचार किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकार, विद्यालयों के बच्चों की प्रस्तुति पर बल दिया गया। नगर क्षेत्र के साथ ही मेला स्थल में विशेष सफाई अभियान चलेगा। रंगाई पुताई का कार्य को अंतिम चरण में है। पारंपरिक संस्कृति के अलावा स्थानीय वेशभूषा को युवा पीढ़ी भी जान सकेंगे। जिलाधिकारी ने इस दिशा में भी तेजी के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी एसडीएम मोनिका ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर वाल पेंटिंग की जा रही है। वाद्य यंत्रों, संस्कृति आदि के साथ ही पहाड़ में काम करती महिलाओं आदि के विभिन्न मुद्राओं के साथ वाल पेंटिंग बनाई जा रही है। सरयू व गोमती पुलों में रंगाई-पुताई की जा रही है। नगर में पूर्व में लगे वृत्त चित्रों पर भी रंगाई पुताई की जा रही है। इसके अलावा पालिका स्तर पर सरयू व गोमती नदी में अस्थायी पुलों का निर्माण कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी मो. यामीन आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS