HomeUttarakhandAlmoraइस बार अल्मोड़ा से 09 एनसीसी कैडेट्स दिल्ली में गणतंत्र परेड दिखेंगे

इस बार अल्मोड़ा से 09 एनसीसी कैडेट्स दिल्ली में गणतंत्र परेड दिखेंगे

✍️ एसएसजे विश्वविद्यालय में स्थापित 77वीं यूके बटालियन एनसीसी से चयनित हैं ये कैडेट्स

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में स्थापित 77वीं यूके बटालियन एनसीसी के 09 कैडेट्स वर्ष 2025 के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। इन कैडेटों का इसके लिए चयन हुआ है, जो इस विश्वविद्यालय क गौरव बढ़ायेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं 77वीं यूके बटालियन, एनसीसी के एएनओ कैप्टन (डॉ.) देवेंद्र सिंह बिष्ट ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चयनित कैडेट्स में सीनियर अंडर ऑफिसर भानु प्रताप सिंह बिष्ट, अंडर ऑफिसर गौरव सिंह बिष्ट, अंडर ऑफिसर दीपक सिंह सुरकाली, सीनियर सार्जेंट राहुल सिंह चम्याल, कैडेट अमित रावत, अंडर ऑफिसर भूमिका भट्ट, अंडर ऑफिसर वैशाली बगड्वाल, कैडेट रिया बिष्ट, कैडेट चित्रा बिष्ट शामिल हैं। जो देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड में नजर आएंगे। उन्होंने बताया 9 कैडेट्स का गणतंत्र परेड के च​यनित होना विश्वविद्यालय के लिए खास गौरव की बात है। उन्होंने यह भी बताया कि सीनियर अंडर ऑफिसर भानुप्रताप सिंह बिष्ट इस परेड के मौके पर प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री समेत देश-विदेश से आने वाले खास मेहमानों को दी जाने वाली सलामी के दस्ते (गार्ड ऑफ ऑनर) में शामिल हैं। ये सभी कैडेट्स ड्रिल इंस्ट्रक्टर हवलदार राजेन्द्र सिंह रौतेला एवं हवलदार अशोक चंद के नेतृत्व में प्रतिभाग करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कैडेटों के चयन पर प्रसन्नता जताते हुए उम्मीद व्यक्त की है कि चयनित कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कैडेट्स के साथ बटालियन के अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments