HomeUttarakhandHaridwarरुड़की : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी...

रुड़की : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला किशोर का शव, जांच में जुटी पुलिस

ADVERTISEMENTS

Roorkee News | हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में तेलीवाला गांव के पास आम के बाग में एक नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र के तेलीवाला गांव के कुछ किसान अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे, जैसे ही वह गांव के पास ही स्थित एक आम के बाग के पास पहुंचे तो उन्हें एक किशोर का शव दिखाई दिया। इसके बाद शव मिलने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद शव की पहचान करने के लिए मौके पर भारी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी धनौरी चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।

वहीं बताया गया है कि मृतक किशोर एक कोल्हू पर काम करता था और वह काम पर नहीं पहुंचा था, जिसके बाद मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पास के ही जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा देखा। धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments