HomeUttarakhandHaridwarहरिद्वार : स्टोन क्रशर में मिली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश,...

हरिद्वार : स्टोन क्रशर में मिली युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लक्सर | हरिद्वार के पंडितपुरी गांव के 22 वर्षीय युवक जोनी का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला है। जोनी की लाश स्टोन क्रशर के अंदर मिली। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह स्टोन क्रशर में जोनी का शव मिला। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की हत्या की गई है। जिसकी गहनता से जांच की जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही ग्रामीणों ने मृतक की मौत का मुआवजा परिजनों को देने की मांग की है। क्योंकि मृतक इकलौता अपने घर का पालन पोषण करने वाला था। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से युवक जोनी बालाजी स्टोन क्रशर में कार्यरत था। जो की काफी व्यावहारिक था और किसी से किसी प्रकार का कोई मन मुटाव नहीं था।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आवाज बुलंद कर चक्का जाम किया जाएगा। वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए खानपुर विधायक उमेश कुमार भी कोतवाली पहुंचे और पुलिस से पूरे घटना क्रम की जानकारी ली। साथ ही पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments