HomeBreaking Newsवॉरियर्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी की कराटे बेल्ट परीक्षा, प्रमाण पत्र वितरित

वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी की कराटे बेल्ट परीक्षा, प्रमाण पत्र वितरित

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्ट, हल्द्वानी। रविवार को यहां दीप्ति पब्लिक स्कूल कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा एक दिवसीय कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वि​तरित किये गये। इस दौरान कई शानदार मुकाबले भी हुए।

वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी की कराटे बेल्ट परीक्षा, उत्तीर्ण बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित
वॉरियर्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी की कराटे बेल्ट परीक्षा, उत्तीर्ण बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित

वॉरियर्स मार्शल आर्टस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी हल्द्वानी के अध्यक्ष व मार्शल आर्ट कोच सौरभ गौड़ व हरेंद्र मेहता द्वारा बच्चों को मार्शल आर्ट की अनेकों तकनीक से अवगत कराया। कोच सौरभ गौड़ ने बताया कि इस बेल्ट परीक्षा में लगभग 15 से 20 बच्चों ने प्रतिभा किया। जिसमें अक्षज जोशी, उमंग डोगरा ने यलो बेल्ट पार्थ गुरुरानी, यथार्थ सिंह, आराध्या तिवारी, आयुष्मान तिवारी ने ऑरेंज बेल्ट अन्वी भट्ट, सान्वी भट्ट, अदन्या जोशी, कार्तिक डोगरा ने ब्लू बेल्ट भास्कर सिंह गौड़, मीनाक्षी बिष्ट, मोनिका अधिकारी ने पर्पल बेल्ट, गौरव डोगरा, खुशी पचवारी ने ब्राउन बेल्ट परीक्षा पास की इन सभी छात्रों की उपलब्धि पर सभी के परिजनों द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गई।

Warrior’s Martial Art Acedemy

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments