HomeUttarakhandDehradunदेहरादून में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद एक्सपो की शुरुआत

देहरादून में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद एक्सपो की शुरुआत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Uttarakhand News | देहरादून में चार दिवसीय 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल समेत नेता भी मौजूद रहे। देश और दुनिया से कई वीआईपी मेहमान भी आयुर्वेद एक्सपो में पहुंचे हैं। 12 से 15 दिसंबर तक चलने वाले इस आयुष एक्सपो में आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर मंथन किया जाएगा। इस दौरान 12 बीमारियों की ओपीडी भी होगी। जिसमें एक्सपर्ट द्वारा मरीज का इलाज किया जाएगा।

300 आयुर्वेद फार्मा कंपनी के स्टाल लगेंगे

चार दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में आयुर्वेद विशेषज्ञ 600 शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही आयुर्वेद चिकित्सा को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इसमें 58 देश के 300 से ज्यादा आयुर्वेद एक्सपर्ट शामिल हो रहे हैं। मुख्य रूप से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इटली, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, ब्रिटेन, सिंगापुर समेत कई देशों के डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया है। इसके अलावा 6500 से भारतीय डेलिगेट्स ने भी पंजीकरण कराया है।। आयुर्वेदिक फार्मा कंपनी की ओर से 300 स्टाल की प्रदर्शनी इसमें लगाई जाएगी।

परेड ग्राउंड के चारों ओर नहीं जा सकेगा कोई वाहन

आयुष सम्मेलन में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने भी तैयारी पूरी कर ली है। परेड ग्राउंड के चारों ओर चार दिन तक जोरो जोन रहेगा। इस दौरान परेड ग्राउंड के आसपास कोई ठेली नहीं लग सकेगा। साथ ही परेड ग्राउंड के चारों ओर से गुजरने वाले वाहनों को भी आने की परमिशन नहीं होगी। पुलिस ने पार्किंग के लिए अलग-अलग जगह व्यवस्था की है। साथ सिटी बस, बिक्रम, ऑटो के लिए भी अलग रूट तय किए गए हैं। यातायात व्यवस्था बनाने के लिए आउटर और इनर सर्कल में जो जगह वॉरियर की व्यवस्था की गई है।

 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments