HomeUttarakhandAlmoraएडवोकेट वैभव कांडपाल का वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग में चयन

एडवोकेट वैभव कांडपाल का वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग में चयन

ADVERTISEMENTS

📌 तमाम लोगों ने दी शुभकामनाएं

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जनपद अल्मोड़ा अंतर्गत भनोली के मूल निवासी वैभव कांडपाल का संसद द्वारा पारित कानून के तहत गठित वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM), भारत सरकार में सहायक विधिक सलाहकार के रूप में चयन हुआ है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

वैभव काण्डपाल उत्तराखण्ड बार एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। वैभव ने सितम्बर 2016 से दिसम्बर 2022 तक पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार में विधि सहायक के रूप में कार्य किया तत्पश्चात वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग में वरिष्ठ परामर्शदाता (विधि) के रूप में 4 वर्षों से अधिक से कार्य कर रहे हैं तथा इसी दौरान इन्होने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से 2021-2022 में पर्यावरण कानून और नीति में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया। वर्तमान में वैभव काण्डपाल का परिवार हल्द्वानी में रहता है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजनों, सहयोगियों, मित्रों और विशेष रूप से अपनी माता और पत्नी को दिया है। इधर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments