HomeUttarakhandAlmoraकल अल्मोड़ा आएंगे कांग्रेस के निकाय चुनाव के जिला प्रभारी, बैठक का...

कल अल्मोड़ा आएंगे कांग्रेस के निकाय चुनाव के जिला प्रभारी, बैठक का स्थान बदला

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर निकाय चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त अल्मोड़ा जिला प्रभारी एवं धारचूला के विधायक हरीश धामी 06 दिसंबर 2024 यानी कल अल्मोड़ा पहुंचेंगे। वह यहां दोपहर 12 बजे निकाय चुनाव के संबंध में चर्चा के लिए नगर निगम अल्मोड़ा समेत द्वाराहाट, चिलियानौला व भिकियासैंण नगर निकायों के कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे। यहां बैठक का स्थान अब बदल गया है। यह बैठक अब होटल शिखर में होगी। पहले यह स्थान जोशज्यू रेस्टोरेंट तय था। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ‘गुड्डू’ ने दी है। उन्होंने बताया कि श्री धामी का नगर निगम अल्मोड़ा के चुनाव में संभावित मेयर व पार्षद प्रत्याशियों से भी मुलाकात करेंगे। रात्रि विश्राम अल्मोड़ा में ही करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments