HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: बीपी व शुगर बढ़ने से बेहोश गर्भवती की अस्पताल में मौत

बागेश्वर: बीपी व शुगर बढ़ने से बेहोश गर्भवती की अस्पताल में मौत

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: बीपी व शुगर बढ़ने से एक आठ माह की गर्भवती घर में बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, लेकिन लेबर रूम में जांच के दौरान उसकी मौत हो गई। गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रख दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 28 साल की कोमल पत्नी दीवान सिंह की शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे सिर में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गई। बेहोशी में उसका पति आसपास के लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले गया। लेबर रूम में जांच में दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पति की कत्यूर बाजार में कपड़े की दुकान है। वह मूल रूप से भगवानुपर कठघरिया हल्द्वानी निवासी है। वह यहां दस साल से दुकान चलाते हैं। मृतका की पहले एक पांच साल की लड़की है। इस वक्त महिला आठ माह के गर्भ से थी। प्रभारी सीएमएस डॉ. रीजीव उपाध्याय ने बताया कि महिला का बीपी व शुगर बढ़ा हुआ था। शुगर 400 था। लेबर रूम में जब वह पहुंची बेहोश थी। उन्होंने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रख दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments