HomeUttarakhandAlmoraAccident : अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

Accident : अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा एक खाली ट्रक मेंढक पत्थर के पास अचानक एक्सल टूट जाने के चलते सड़क पर पलट गया। हादसे में घायल ट्रक चालक को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात एक खाली ट्रक संख्या यूपी 25 बीटी 4833 अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाते समय मेंढक पत्थर के पास मोड पर अचानक एक्सल टूट जाने के कारण सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक मोहम्मद मुकीम खान निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष मामूली रूप से जख्मी हो गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

सूचना​ मिलने पर खैरना चौकी से एसएसआई प्रकाश मेहरा अन्य कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा उपचार हेतु घायल को सीएचसी खैरना भेजा गया। साथ ही जेसीबी मशीनों की सहायता से उक्त ट्रक को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु कराया गया। उक्त दुर्घटना के संबंध में वाहन स्वामी को इसकी सूचना दे दी गई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments