HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने मोहल्ले—मोहल्ले में जगाई स्वच्छता की अलख

अल्मोड़ा: ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने मोहल्ले—मोहल्ले में जगाई स्वच्छता की अलख

✍️ कई दिनों से मोहल्लेवार चल रही स्वच्छता संकल्प यात्रा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नगर में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के बैनर तले पिछले कई दिनों से चल रही ‘स्वच्छता संकल्प यात्रा’ अभी जारी है। जिसके तहत मोहल्ले—मोहल्ले में जागरुकता लाकर स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न मोहल्लों से होते हुए आज यह यात्रा विवेकानंदपुरी वार्ड से गुजरी।

आज यात्रा ब्राइट एंड कार्नर से स्टेडियम तक तक घूमी। इसके तहत यात्रा दल के सदस्यों ने घर-घर जाकर स्वच्छता के प्रति कर्तव्य और दायित्व विषय पर क्षेत्र के निवासियों के साथ संवाद किया। साथ ही लोगों से उनके क्षेत्र से संबंधित कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता, आवारा पशुओं की समस्या, नशे तथा अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। चर्चा में वहां के निवासियों ने काफी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा समस्याएं बताते हुए कई सुझाव भी दिए। यात्रा में ट्रस्ट की सचिव डा. वसुधा पंत, मंजू पन्त, जीवन वर्मा, डा. जेसी दुर्गापाल, भूपेंद्र वल्दिया, संजय अधिकारी, रोहित पंत, रोहित पांडे, सागर टम्टा, रवि बिरौड़िया आदि शामिल रहे। कल यात्रा का रघुनाथ सिटी मॉल के करीब से आगे बढ़ेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments