HomeUttarakhandNainitalसुयालबाड़ी : पुलिस ने ली नियमों की अनदेखी करने वालों की ख़बर,...

सुयालबाड़ी : पुलिस ने ली नियमों की अनदेखी करने वालों की ख़बर, चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में चला सघन चै​किंग अभियान

ADVERTISEMENTS

सुयालबाड़ी/नैनीताल। क्वारब चौकी इंचार्ज दलीप सिंह बिष्ट ने 15 अगस्त की तैयारियों से पूर्व यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया और नियमों के प्रति बेपरवाह बने वाहन चालकों की ख़बर ली। उन्होंने दोपहिया, चौपहिया वाहनों की ओवर स्पीड तथा मास्क नही पहनने पर दर्जन भर से अधिक चालान किए। इस दौरान उन्होंने लोगों को सख्त हिदायत दी कि कोरोना महामारी के चलते विशेष सावधानी बरतें और समय—समय पर केंद्र, राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा—निर्देशों का अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी वाहन चालक नियमों का उल्लंघ करेगा को तो सख्त कार्रवाई की जायेगी। आगे भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा। चैकिंग के दौरान उनके साथ कानि देश दीपक धौनी, आनंद राणा, नंदन सिंह भाकुनी आदि मौजूद थे। इधर क्षेत्रीय जनता ने चौकी इंचार्ज द्वारा कोरोना काल में की जा रही कार्रवाई की भरपूर प्रशंसा की है। आम जन को जागरूक करने के लिए उनके द्वारा काफी बेहतरीन प्रयास किये जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments