HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: क्वारब डेंजर जोन पर 16 करोड़ से बनेगी अतिरिक्त लेन

अल्मोड़ा: क्वारब डेंजर जोन पर 16 करोड़ से बनेगी अतिरिक्त लेन

ADVERTISEMENTS

✍️ केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने स्थलीय निरीक्षण कर देखे हालात
✍️ दरक रही पहाड़ी के स्थाई समाधान को बनेगी पृथक कार्ययोजना
✍️ रात में 25 नवंबर तक क्वारब डेंजर जोन पर ठप रहेगा आवागमन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने अधिकारियों की टीम के साथ क्वारब का दौरा किया और डेंजर जोन पर हालात देखे। इसके साथ ही उन्होंने वैकल्पिक मार्ग की तलाश के लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया। इधर मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग, उत्तराखंड दयानंद ने बताया कि आज क्वारब पर स्थाई समाधान के लिए पहले नदी की ओर से अतिरिक्त लेन बनेगी, इसके लिए 16 करोड़ रुपये की डीपीआर बनाई और आज आनलाइन टेंडर जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि धंसकर दरक रही पहाड़ी के समाधान के लिए पृथक से योजना बन रही है। इधर जिला प्रशासन ने 25 नवंबर तक रात्रि क्वारब पर मार्ग बंद कर दिया है।

पहाड़ की लाइफ लाइन कहा जाने वाला अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब पर पहाड़ी के लगातार दरककर ढहने से बड़ी आफत बन गई है। इस बीच मलबा ज्यादा आने और लगातार​ गिरते रहने के कारण तीन दिनों से मार्ग क्वारब पर बंद हैं। पहाड़ी दरकने से क्वारब अब डेंजर जोन बन चुका है। आवागमन में बड़ा रोड़ा पैदा हो गया है। लोगों के काम प्रभावित हो गए हैं। कई किमी घूमकर लोगों को सफर करना पड़ रहा है। इससे किराया बढ़ जाने से जेब ढीली हो रही है। दूसरी तरफ बारात का सीजन शुरु होने से दुश्वारियां और बढ़ गई हैं। आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा प्रशासनिक व एनएच के अधिकारियों की टीम के साथ क्वारब पहुंचे और उन्होंने हालात का मुआयना किया और यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने के लिए स्थलीय निरीक्षण भी किया। संबंधित अधिकारियों से मंत्री ने कहा कि क्वारब के डेंजर प्वाइंट के कारण सड़क बंद होने से वैकल्पिक मार्ग की तलाशना जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्वारब संकट के समाधान के लिए टीएचडीसी द्वारा क्वारब पर स्थाई समाधान के लिए 18 करोड़ रुपए की डीपीआर बनाई गई है। इसी के तहत संबंधित कार्यों का टेंडर भी आज खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द क्वारब की समस्या का समाधान कर लोगों को राहत दिलाई जाएगी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
क्वारब पर बनेगी अ​तिरिक्त लेन: दयानंद

अल्मोड़ा: क्वारब डेंजर जोन के संबंध में पूछे जाने पर राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य अभियंता
उत्तराखंड दयानंद ने बताया कि बैठ रही पहाड़ी से गिर रहे मलबे की रोकथाम के लिए नदी की तरफ से आरसीसी वाल बनाई जाएगी। एं​करिंग होगी। साथ ही अतिरिक्त लेन बनेगी, ताकि आवागमन चलता रहे। उन्होंने बताया कि यह 16 करोड़ रुपये की योजना है। इसके लिए आज आनलाइन टेंडर जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया दरकती पहाड़ी के स्थाई समाधान के लिए पृथक से योजना बन रही है।
25 नवंबर तक रात मार्ग प्रतिबंधित

अल्मोड़ा: क्वारब पर सड़क संकट को देखते हुए आज से 25 नवंबर तक रात्रि 9 बजे से सुबह 6 बजे तक इस जगह पर हल्के व भारी वाहनों का संचालन पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आवागमन के लिए अल्मोड़ा—विश्वनाथ—शहरफाटक मोटरमार्ग एवं खैरना—रानीखेत मोटरमार्ग को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments