HomeUttarakhandAlmoraशारदा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

शारदा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस

भूतपूर्व जिला जज डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शारदा पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भूतपूर्व जिला जज डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad

स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपने अधिकार, कर्तव्यों का बोध कराया। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा-शिक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया और स्थापनादिवस की बधाई दी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर एवं विद्यालय प्रबंधक शेखर लखचौरा ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ० ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा प्रणव वशिष्ट लीगल क्लीनक के CEO और प्रणव वशिष्ट ज्यूडिशियल एकेडमी ट्रेनिंग सेंटर के चेयरमैन हैं। इन्हें 39 साल का अनुभव है और 19 साल तक जिला जज के पद पर कार्यरत रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments