HomeUttarakhandAlmoraक्वारब डेंजर जोन लेटस्ट : अब तो डराने लगी है यह सड़क,...

क्वारब डेंजर जोन लेटस्ट : अब तो डराने लगी है यह सड़क, देखिए वीडियो

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। क्वारब डेंजर जोन में दरक रहे पहाड़ और टूट रही सड़क अब तो जैसे डराने ही लगी है। यहां से गुजरने का साहस करना भी अब बड़ी बात लगती है। आज शनिवार को भी यहां सड़क पर जाम लग गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि क्वारब डेंजर जोन में लगातार गिर रहे पत्थरों के चलते रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक हल्के व भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह व्यवस्था फिलहाल 18 नवंबर तक के लिए लागू की गई है। इसके बावजूद सड़क खुली रहने के दौरान भी इस डेंजर जोन में भयानक मंजर दिखाई दे रहा है।

आज शनिवार को पुन: यहां मलबा आने के बाद सड़क बंद हो गई। सुबह 10 बजकर 11 मिनट से 11 बजकर 15 मिनट तक सड़क बंद रही। जिस कारण यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पुलिस वालंटियर अंकित सुयाल व अल्मोड़ा पुलिस व्यवस्था कायम करने में जुटी रही। भारी मशीनों के सहारे एक बार फिर मलबा हटा सड़क खोली गई। तब कहीं जाकर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments