HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा नगर क्षेत्र में रात को पर्याप्त पथ प्रकाश की करें व्यवस्था

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में रात को पर्याप्त पथ प्रकाश की करें व्यवस्था

📌 बढ़ रहा तेंदुओं का आतंक, चोरी की घटनाओं में भी इजाफ़ा

👉 निगम के सहायक आयुक्त से मिला शिष्टमंडल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। शहर में जहां एक ओर तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है, वहीं पथ प्रकाश की समस्या भी देखने में आ रही है। समस्या के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा का ​एक शिष्टमंडल निगम के सहायक आयुक्त भरत त्रिपाठी से मिला।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारतीय जनता पार्टी के एक शिष्टमंडल ने आज अल्मोड़ा नगर निगम के सहायक आयुक्त भरत त्रिपाठी से मुलाकात कर नगर में पथ प्रकाश की व्यवस्था पर गहरी चिंता व नाराजगी व्यक्त की। इस इस अवसर पर उन्हें अवगत कराया कि नगर के अधिकांश वार्डो में पथ प्रकाश की समस्या बनी हुई है।

शिष्टमंडल ने कहा कि नगर में तेंदुए का आतंक होने के कारण रात्रि में स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा प्रकाश व्यवस्था ठीक ना होने के कारण दुर्घटना का भी भय बना हुआ है। सहायक आयुक्त को यह भी अवगत कराया की निगम के विद्युत विभाग पर संपर्क करने पर पता चला है कि विद्युत सामग्री का अभाव बना है। जिस कारण यह अव्यवस्था बनी है।

शिष्ट मंडल ने आग्रह किया कि शीघ्र ही निगम के विद्युत विभाग में पथ प्रकाश सामग्री की व्यवस्था की जाये, जिससे नगर वासियों को पथ प्रकाश की समस्या से निजात मिल सके। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष निवर्तमान सभासद अमित साह मोनू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व सभासद कैलाश गुरुरानी, निवर्तमान सभासद नगर महामंत्री मनोज जोशी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कृष्णा सिंह, देवेंद्र सत्यपाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments