HomeUttarakhandUdham Singh Nagarनानकमत्ता : महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

नानकमत्ता : महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

नानकमत्ता। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा विगत दिवस में घोषित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षाफल में श्री गुरुनानक देव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नानकमत्ता साहिब का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। अन्तरिम सम-सेमेस्टर में अध्ययनरत बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार/यूजीसी द्वारा निर्गत दिशा निर्देशों के अनुक्रम में ऑटो प्रमोट किया गया। जिसमें बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र शेर सिंह ने 85.5 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, छात्रा कुनिका राठौर ने 78.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा छात्रा अमनदीप कौर ने 73.7 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक बाबा तरसेम सिंह, प्रबंधक हरचरन सिंह, प्राचार्या डॉ. सीता मेहता तथा समस्त शिक्षकगणों ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बधाई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments