HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : हत्या के मामले में फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

नैनीताल : हत्या के मामले में फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

नैनीताल | वर्ष 2022 से हत्या के मामले में फरार चल रहे संतु बैठा को मुक्तेश्वर पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है, फरार चल रहे संतु के ऊपर पांच हजार का इनाम था।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

दरअसल, 17.12.2022 को शोएब आलम पुत्र जाहिर मिया निवासी ग्राम पिपरा थाना दरपा जिला पूर्वी चंपारण बिहार ने संतु बैठा पुत्र जोखू बैठा निवासी उपरोक्त पर भाई तबरेज आलम की हत्या कर भाग जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी। तबरेज आलम उस दिन ग्राम कचियाकोट पट्टी तल्ला कांडा मुक्तेश्वर में रजाई बनाने/धुलने के काम से आया था।

शिकायत के आधार पर थाना मुक्तेश्वर में धारा 302/201 IPC के तहत संतु बैठा पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी संतु बैठा पिछले 2 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था, जिस पर पांच हजार का ईनाम घोषित था। थानाध्यक्ष कमित जोशी के नेतृत्व में आरोपी की धरपकड़ के लिए गठित टीम ने उसे पूर्वी चंपारण बिहार के ढाका क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की। पुलिस टीम में कमित जोशी थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, का. बृजेश नयाल, का. दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments