HomeUttarakhandNainitalखीनापानी : जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी पहुंचे जसुली देवी धर्मशाला

खीनापानी : जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी पहुंचे जसुली देवी धर्मशाला

विभागीय टीम के साथ किया निरीक्षण

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। जिला पर्यटन अधिकारी नैनीताल अतुल भंडारी आज विभिन्न विभागीय अधिकारियों की टीम के साथ खीनापानी स्थित जसुली देवी धर्मशाला पहुंचे। यहां टीम द्वारा धर्मशाला का संयुक्त निरीक्षण किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी का कहना है कि जसुली देवी की धर्मशालाएं उत्तराखंड में पुराने व्यापारिक मार्ग पर स्थित हैं। भवाली-अल्मोड़ा मोटर मार्ग पर खीनापानी में बनी इस धर्मशाला का सौंदर्यीकरण का काम पर्यटन विभाग कर रहा है। बता दें कि सरकार ने कुमाऊं की महान दानवीर महिला स्व.जसुली दताल (शौक्याणी) की धर्मशालाओं को पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। जिस कारण इस दिशा में संबंधित विभागों द्वारा पर्यटन विभाग की अगुवाई में कई दूरगामी योजनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

इस अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी शर्मा, जिला विकास प्राधिकरण के सुधांशु, एई लोनिवि किशोर कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश नैनवाल, एडवोकेट प्रेरणा नैनवाल, आशुतोष तिवारी, पीएस डालाकोटी, प्रदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments