अल्मोड़ा। आज कोरोना पॉजिटिव पाए गए 03 में से दो की ट्रेवल हिस्ट्री मुम्बई की है, जबकि एक महिला पूर्व में संक्रमित पाए गए व्यक्ति के हाई रिस्क कांटेक्ट में होने के कारण स्वयं संक्रमित हो गई। यह तीनों कोरोना पॉजिटिव लमगड़ा ब्लॉक के बताए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा में आज की तारीख तक कुल 367 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 318 ठीक हो गए हैं। वर्तमान में जनपद में एक्टिव केस महज 46 हैं। आज तक कोरोना से यहां 2 मौतें हुई हैं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।