HomeUttarakhandNainitalमोटाहल्दू न्यूज : तेंदुए ने कुत्ते के बच्चों को बनाया निवाला

मोटाहल्दू न्यूज : तेंदुए ने कुत्ते के बच्चों को बनाया निवाला

मोटाहल्दू। क्षेत्र में जंगली जानवरों का आतंक लगातार जारी है कई हाथी तो कहीं सुुअर और अब तेंदुए ने भी दस्तखत देना शुरू कर दिया है। जिससे ग्रामीणों में दहशत मची हुई है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे के आसपास जयपुर खीमा ग्राम सभा के भगवानपुर दुर्गादत्त गांव के पास तेंदुआ देखा गया था। उसके बाद देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास तेंदुए ने इंडेन बॉटलिंग गैस प्लांट के बगल में बच्चीपुर गांव में किराए के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति के कुत्ते को अपना निवाला बना लिया है। जिससे ग्रामीणों में अब अनहोनी का भय पैदा हो गया है। इससे पूर्व एक सप्ताह पहले रिलायंस पंप के पास कृपा फार्मा कंपनी में सुबह के वक्त तेंदुआ देखा गया था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments