HomeUttarakhandAlmoraदेहरादून : सैलून में नाई ने कर दी युवती से छेड़छाड़, लोगों...

देहरादून : सैलून में नाई ने कर दी युवती से छेड़छाड़, लोगों का भड़का गुस्सा

ADVERTISEMENTS

सैलून में तोड़—फोड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून। यहां डोईवाला क्षेत्र में स्थित एक सैलून में धर्म विशेष के युवक ने हिंदू युवती के साथ गलत हरकत और छेड़छाड़ की। युवती के विरोध करने पर वह उलटा युवती पर भी भड़क गया। जिसके बाद तमाम लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने सैलून में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने नाई को थाने बुला लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र के नूनावाला क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सायं को एक सैलून चलाने वाले मोमिन नाम के युवक ने युवती से छेड़खानी की। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो युवक ने उसके साथ बदतमीजी की।

परेशान युवती ने अपने साथ हुई पूरी घटना परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों को दी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक के सैलून में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाया और आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले आई। बताया जा रहा है पीड़ित युवती नूनावाला की रहने वाली है और कुछ दिन बाद उसकी शादी होने वाली है।

मोमिन ने पहले भी की थी ऐसी हरकतें

बताया जा रहा है कि यह सैलून चलाने वाले युवक मोमिन है। जो पहले भी इसी तरह की हरकतें कर चुका है। इधर डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं के अनुसार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मोमिन मूल रूप से मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और नूनावाला में सैलून की दुकान चलाता था। उन्होंने बताया कि युवती के पिता की ओर से तहरीर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments