HomeBreaking Newsहल्द्वानी : इस मार्ग पर आज रात से शुरू होगा डामरीकरण, असुविधा...

हल्द्वानी : इस मार्ग पर आज रात से शुरू होगा डामरीकरण, असुविधा से बचें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। यहां काठगोदाम—नैनीताल राष्ट्रीय मार्ग में काठगोदाम से रानीबाग तक डामरीकरण का कार्य आज रात से शुरू हो जायेगा। दो किमी लंबाई में डामरीकरण का यह काम 25 अक्टूबर तक रात 09 बजे से सुबह 05 बजे तक किया जायेगा।

पुलिस की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि राष्ट्रीय मार्ग संख्या 87 (नया 109) काठगोदाम-नैनीताल मोटर मार्ग के कि०मी० 90 एवं 91 (काठगोदाम से रानीबाग) तक 02 कि०मी० लम्बाई में आज 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक रात्रि 09 बजे से प्रातः 05 बजे तक डामरीकरण (BC) का कार्य किया जाना है।

समय से पूरी कर लें यात्रा

पुलिस ने हल्द्वानी व काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को और पर्वतीय क्षेत्र से यहां की ओर यात्रा करने वाले समस्त पर्यटकों व आम जनमानस से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा के दौरान असुविधा से बचने के लिए प्रातः 05 से रात्रि 09 बजे तक अपनीं यात्रा पूर्ण कर लें।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments